जामुड़िया के सार्थकपुर में शमशान काली मंदिर का भव्य उद्घाटन

जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सार्थकपुर इलाके में आज शमशान काली मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के डायरेक्टर सुमित चक्रवर्ती समेत क्षेत्र के कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सार्थकपुर के लोगों ने बताया कि यह शमशान 500 साल पुराना है, जहां पहले एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था। बारिश के मौसम में यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस नए मंदिर के बनने से उन्हें काफी सुविधा होगी।
इस मंदिर के निर्माण में स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड जैसी कंपनियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी हमेशा से इस क्षेत्र को अपना परिवार मानती है, और उन्हें इस मंदिर के उद्घाटन का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने विजयादशमी और काली पूजा की बधाई देते हुए कहा कि उनकी कंपनी इस क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है।
उद्घाटन समारोह में एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, वार्ड संख्या 7 की पार्षद सुष्मिता बाउरी,जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह,पश्चिम बर्धमान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव प्रेमपाल सिंह और कई समाजसेवी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading
    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन