ग्राम सदरपुर में हुआ ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम 

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का कार्यक्रम सम्पन्न हुए। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओमवीर अवाना द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री संतराम त्यागी जी रहे।
आज के कार्यक्रम में श्री संतराम त्यागी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को शुभाशीष दिया और श्रद्धास्पद किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में किसान समृद्धि योजना एवं उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
और उन्होंने कहा की आगामी 2024 के चुनाव में अपने भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताए । वही श्री ओमवीर अवाना ने किसान भाइयों से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से हमने इन 10 सालों में निरंतर ऐसी योजनाएं लागू की, जिससे गरीब की मुश्किलें कम ‘हो और उनका जीवन आसान बने। हमारे देश ‘में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे तो लगते रहे, लेकिन इन नारों के बावजूद गरीबी नहीं हटी। गरीबी हटाओ के नाम पर विपक्षी दल राजनीति तो करते थे, मगर इसके लिए कोई कार्य नीति नहीं बनाई।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिस तरह पूर्व 10 सालो में भाजपा आपके जीवन को आसान बनने के लिए सफल परीक्षण करती रही उसी प्रकार आपके संयोग से 2024 के चुनाव में सफल होने के उपरांत भी करती रहेगी। कार्यकर्म में सभी किसान भाईयो का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी,
महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और घनश्यान यादव ।

जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, इंद्राज खटाना और दिनेश चौहान, जिला मंत्री अनिल मास्टर, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी, अशोक यादव कार्यकारिणी, सुरेश चौहान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रदीप चौहान मंडल अध्यक्ष, सुनील पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’