विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सीनियर सिटीजन को सम्मानित करेगी सरकार

समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं से पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन

करनाल, (विसु)। समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों तथा उनकी देखभाल के लिए काम करने वाली संस्थाओं तथा ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए 25 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। हर साल एक अक्टूबर को मनाए जाने वाले सीनियर सिटीजन वेलफेयर डे के उपलक्ष्य में ये पुरस्कार राज्य स्तर पर प्रदान किए जाने हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि 100 वर्ष की आयु पार कर चुके स्वस्थ बुजुर्ग, विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली बुजुर्ग महिला, वरिष्ठ मूर्तिकार, चित्रकार, नर्तक, गायक, संगीतज्ञ, खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ वृद्धाश्रम, बेस्ट डे केयर सेंटर, बुजुर्गों की सेवा करने वाली ग्राम पंचायत व समाजसेवी संगठनों को सीनियर सिटीजन वेलफेयर अवार्ड के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि साहस और हिम्मत की किसी घटना में शामिल रहे बुजुर्ग को करेज एंड ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार बेस्ट मदर अवार्ड, सीनियर पेंटर, सीनियर स्कल्पचर अवार्ड भी दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पुरस्कार हासिल करने वाले वरिष्ठ नागरिक को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थागत अवॉर्ड जैसे ग्राम पंचायत, ओल्ड एज होम आदि को एक लाख, 75 हजार तथा 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए आवेदक विकास सदन में स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश