कटिहार नौका दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों को सरकार देगी मुआवजा

 पटना/कटिहार। कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के मेघू टोला घाट पर रविवार की सुबह गंगा नदी में नाव दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में सात लोग लापता हैं. उनकी तलाश जारी है. सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है.
सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि कटिहार जिले के अमदाबाद में गंगा नदी में नाव डूबने से 3 लोगों की मौत दुखद है. इस घटना में लापता अन्य लोगों की समुचित खोज जारी रखने का निर्देश दिया गया है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बंगाली टोला निवासी अजय मंडल की पत्नी झूमा देवी की मां का निधन शनिवार को साहिबगंज जिले के सकरी गली में हो गया था. झूमा देवी अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मां को देखने जा रही थी. जिसके लिए वो मनिहारी गंगा घाट पहुंची थी. जहां एलसीटी नाव छूट गई. उसके बाद वह अमदाबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत प्राणपुर गांव स्थित अपनी भतीजी के घर पहुंची. वहां रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार की सुबह मेघू टोला घाट से नाव पकड़ कर सकरी गली जा रही थी. इसी दौरान बीच गंगा नदी में नाव डूब गई. हादसे में 60 वर्षीय पवन मंडल, 45 वर्षीय सुधीर मंडल तथा झूमा मंडल के 3 वर्षीय पुत्र की डूबने से मौत हो गई.
हादसे के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर करीब दो दर्जन लोग सवार थे. छोटी नाव पर इतने लोगों के सवार होने के कारण जैसे ही वह गंगा के बीच में पहुंची, नाव का संतुलन बिगड़ने लगा. इसके बाद वह अचानक नदी में डूब गई. नाव जब डूबने वाली थी, तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे जिससे संतुलन और बिगड़ गया. हादसे में बचे लोगों ने बताया कि अगर नाव पर कम लोग होते तो यह हादसा नहीं होता.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा