नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 25 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

 पटना। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 25 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोईनुलहक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के द्वारा बिहार राज्य हेतु संबद्धता प्राप्त संस्था को दीर्घकालीन लीज पर सौंपने के निमित्त एमओयू किये जाने के लिए अनुमति प्रदान की गयी है।
योजना एवं विकास विभाग के बिहार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को मंजूरी दी गयी है। वही वित्त विभाग के वित्तीय विशेषज्ञ एवं बजट सलाहकार के एक-एक पद को दो साल के लिए अवधि विस्तार किया गया है। वही बिहार कृषि विभागीय लिपिक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2024 के गठन की स्वीकृति दी गयी है। सैनिक कल्याण निदेशालय एवं कार्यालयों में कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) संवर्ग नियमावली 2024 के गठन की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में दी गई।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल