गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, लिपस्टिक के निशान देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को कैसे-कैसे अजीबोगरीब काम करने पर मजबूर कर देती है, इसका एक और उदाहरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। यहां एक युवक को इंस्टाग्राम पर वायरल होने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने अपनी स्विफ्ट कार को ही ‘किसिंग कार’ बना डाला। विदेशी ट्रेंड से प्रेरित होकर युवक की गर्लफ्रेंड ने पूरे साढ़े तीन घंटे मेहनत करके कार पर 3400 लिपस्टिक के निशान बना दिए। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा, लेकिन यह वायरल होने की कोशिश युवक को महंगी पड़ गई, क्योंकि इस पूरे मामले पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ गई और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

 

 

वीडियो में क्या दिखाया गया?

 

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक की कार पूरी तरह लिपस्टिक के निशानों से रंगी हुई है। वीडियो में युवक ने खुद बताया कि यह सारा काम उसने जानबूझकर वायरल होने के लिए किया था, ताकि इस तरह की अनोखी हरकत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाएगा. दिलचस्प बात यह रही कि गर्लफ्रेंड ने कार पर लिखे ‘ठाकुर’ शब्द को भी नहीं बख्शा और उस पर भी किस के निशान बना दिए, जिसे बाद में पुलिस ने हटवाने के लिए कहा।

युवक ने यह भी खुलासा किया कि उसकी गर्लफ्रेंड को यह आइडिया विदेश की किसी वीडियो को देखकर सूझा था, जहां इस तरह के कंटेंट को देखकर वीडियो वायरल होते देखे गए थे। युवक ने बताया कि उसने खुद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार को थाने बुलाकर कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक इससे कुछ दिन पहले भी पटेल नगर सिटी सेंटर इलाके में इसी कार का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कार को तेज रफ्तार से बाजार में दौड़ाते हुए दिखाया गया था. उस वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने कार को थाने बुलवाया था।
 

 

पुलिस की कार्रवाई और लोगों की प्रतिक्रिया

 

मामला सामने आते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने न सिर्फ युवक पर 5500 रुपये का चालान थमाया, बल्कि उसे थाने बुलाकर अपने ही हाथों से कार पर लगे सभी ‘प्यार के निशान’ साफ करवाए. पुलिस से बातचीत के दौरान युवक ने अन्य लोगों से अपील भी की कि कोई भी इस तरह की हरकत न करे, क्योंकि इसका खमियाजा भारी चालान के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

यह वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिस पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने इसे मजेदार अंदाज में लिया और हँसते हुए कहा कि आजकल वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा कि “कहा से आते हैं ऐसे लोग”, तो वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि आखिर 3400 चुम्मों की गिनती किसने की होगी। कुछ लोगों ने इसे प्यार की निशानी बताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी मेहनत के बाद जुर्माना भरना पड़ गया, तो कुछ ने इसे ‘प्यार नहीं पागलपन’ करार दिया। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटर्फोम पर वायरल हो रहा है।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए