CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूरी तरह से गरमाई हुई है। विपक्ष (BJP) के लगातार हमलों के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने भी ‘फ्रंट फुट’ पर आकर आक्रामक रुख अपना लिया है। सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर तीखा पलटवार करते हुए ऐलान किया है कि पिछली बीजेपी सरकार के कथित भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए उनकी सरकार ने ‘व्हाइट पेपर कमेटी’ (White Paper Committee) का गठन कर दिया है। यह कमेटी पूरी गहन जांच के बाद सारे तथ्यों और सबूतों को सीधे जनता के सामने रखेगी।

 

‘बिना किसी मुद्दे की राजनीति कर रही है BJP’

विधानसभा के भीतर रोजगार (Employment Issue) पर हुए भारी हंगामे और बीजेपी के वॉकआउट (BJP Walkout) पर भी सीएम सुक्खू जमकर बरसे। उन्होंने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बीजेपी के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे ‘बिना मुद्दे की राजनीति’ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, “प्रश्नकाल के दौरान रोजगार जैसे अहम विषय पर करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई. विधानसभा अध्यक्ष ने भी विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा मौका दिया. लेकिन इसके बावजूद बिना वजह अतिरिक्त सवाल पूछने की जिद करना और फिर जवाब सुने बिना सदन से वॉकआउट कर जाना कतई उचित नहीं है।

‘हम भागने वाले नहीं, हर सवाल का देंगे जवाब’

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार विपक्ष के सवालों या जनहित के मुद्दों से भाग नहीं रही है. उन्होंने विपक्ष को सीधा संदेश देते हुए कहा कि अभी सदन में स्वास्थ्य (Health) और रोजगार जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होनी बाकी है। सत्ता पक्ष विपक्ष के हर एक तीखे सवाल का पूरी जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए तैयार है, बशर्ते विपक्ष सदन के भीतर बैठकर चर्चा करने की हिम्मत दिखाए. सीएम के इस बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में हिमाचल विधानसभा (Himachal Assembly) के भीतर यह राजनीतिक संग्राम और भी ज्यादा उग्र होने वाला है।
  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी