हार्वर्ड से जुड़ेगी गोरखपुर यूनिवर्सिटी, DDU की इस पढ़ाई से नेताओं-दलों को भी होगा फायदा 

द न्यूज 15

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय इलेक्शन स्टडी सेल के गठन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके अंतर्गत अब तीन नियमित यूनिवर्सिटी फेलो तैनात किए जाएंगे। जिन्हें, फेलोशिप के तौर पर 40-50 हजार रुपये प्रति महीना प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ख्यातिलब्ध संस्थान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ करार और सेल के यूनिवर्सिटी भ्रमण की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि, यहां के फेलो वहां जाकर इलेक्शन मैनेजमेंट की बारीकियों को सीख सकें। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। फेलो के द्वारा ही इलेक्शन स्टडी सेल को चलाया जाएगा। शिक्षकों को आगे चलकर केवल सलाहकार के रूप में रखा जाएगा। ये फेलो ही अर्न बाय लर्न के तहत विज्ञान, कला, गणित सहित हर संवर्ग के विद्यार्थियों की एक अनुभवी टीम तैयार कर मैपिंग और सर्वे कार्य को पूरा करेंगे। स्नातक स्तर के छात्रों को भी टीम में शामिल किया जाएगा। एक व्यवस्था बनाई जा रही है कि इन विद्यार्थियों को क्रेडिट के रूप में नंबर भी प्रदान किया जाए।
बता दें कि कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में इलेक्शन स्टडी सेल का गठन किया गया है। सेल की ओर से गोरखपुर शहर, ग्रामीण, फाजिलनगर और देवरिया सदर विधानसभाओं में सर्वे कराया जा रहा है। सात मार्च के बाद चारो विधानसभाओं में कराए गए पोलिंग सर्वे का परिणाम भी जारी करेगा। सेल में सीएसडीएस दिल्ली के विशेषज्ञ प्रो संजय कुमार भी जुड़े हैं। इनके अलावा इलेक्शन सेल के फॉरेन कोऑर्डिनेटर प्रो. मुकुल सक्सेना हैं। जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट हैं।

Related Posts

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगल काल को हटाने के निहितार्थ: इतिहास, स्मृति और लोकतांत्रिक शिक्षा
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

एस आर दारापुरी  National Council of Educational Research…

Continue reading
डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज