गोपालगंज : पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में लाइनर और शूटर गिरफ्तार

 गोपालगंज। गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी अभिषेक यादव जख्मी हो गया. पुलिस ने जख्मी अभिषेक और उसके साथी रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. ये घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास नहर पर हुई. पुलिस ने घायल अपराधी के पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 10 जनवरी को उचकागांव थाना क्षेत्र की झीरवा पंचायत के पूर्व मुखिया व शिक्षक अरविंद यादव की अपराधियों ने स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी. झीरवा गांव के पास हुए हत्याकांड में खुलासा के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस की एसआईटी ने शनिवार की शाम में भगवान टोला निवासी अभिषेक यादव व जमसड़ निवासी रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार किया था. अभिषेक ने पूर्व मुखिया की हत्या में शूटर का काम किया, जबकि रंजीत ने लाइनर की भूमिका निभायी थी.
एसपी ने कहा कि दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने हथियार को वृंदावन के पास नहर किनारे छिपाने की बात कही, जिसके बाद एसआईटी उसे लेकर नहर पहुंची, जहां छिपायी गयी पिस्टल से अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में एक गोली अभिषेक यादव को पैर में लगी और वह घायल हो गया. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार शूटर से हत्याकांड को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस ने जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की हत्या होने की बात कही है.

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे