सांसद को गोपाल मंडल ने बताया काला नाग?

कहा- ‘हम हैं फाइटर…धड़ से अलग कर देते हैं मुंडी’

 पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी यानी जदयू के सांसद अजय मंडल और जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गोपाल मंडल ने भागलपुर के सांसद को ‘काला नाग’ तक कह दिया, क्योंकि उनका रंग सांवला है। विधायक जी यहीं नहीं रुके उन्होंने बुलो मंडल को अपशब्द भी कहे हैं।
दरअसल, बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जदयू नेताओं की बैठक चल रही थी। उस मंच पर बिहपुर विधायक व दर्जन नेताओं के साथ गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी मौजूद थे। विधायक गोपाल मंडल ने जब माइक अपने हाथ में थामा तो फिर कहां रुकने वाले थे?
उन्होंने बारी-बारी से अजय मंडल और बुलो मंडल को कोसना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोनों बड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी करने लगे। गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को अपशब्द बोलते हुए कहा, ‘उनके पर गोली चला था। हम उसके दुश्मन को मरवा कर एनकाउंटर लिखवा दिए थे, लेकिन वो क्या किया हमको ही नहीं पूछने लगा? दोनों नाग हैं। एक गोरा नाग, एक काला नाग है। उस नाग से बचिएगा।’
अपने आप को बाहुबली बताते हुए विधायक ने यह भी कहा, ‘हम फाइटर आदमी हैं। गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा। बुलो मंडल को ‘बुलवा’ से संबोधित करते हुए मंडल ने कहा की वह कुछ बोलेगा तो मुंहे में ही थप्पड़ मारेंगे। क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का…वो तीसमार खां बनने लगा। राजद भगा दिया तो जदयू में आ गया।
इसके साथ ही सांसद अजय मंडल को लेकर उन्होंने कहा, ‘उसके पास संसाधन है। रुपये का कमी नहीं है। गाड़ी से वसूली किया है, मोटा पैसा बना लिया है। कहलगाव एनटीपीसी से उसके घर में हर रोज पांच लाख रुपये आता है। चुनाव के दौरान हम अजय मंडल को बोले सबों को संसाधन मुहैया करवाइए।’
इतने पर ही विधायक जी कहां रुकने वाले थे? उन्होंने बिहार के सभी थाना के थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। हम थानेदार को गाली गलौज ही करते हैं। चोट्टा ये क्या कर रहा है?…सबको क्यों लूटता है?

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश