बिहार: IGIMS में बन रहा आंख का बहुत बड़ा अस्पताल

CM नीतीश कुमार का स्पॉट विजिट 

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बन रहे नए नेत्र अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 154 बेड वाला अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल उत्तर-पूर्व भारत के सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल होगा। यह एक G+3 मंजिला इमारत होगी जिसमें कॉर्निया, रेटिना, ग्लूकोमा और यूविएटिस जैसी आंखों की गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी। इसके अलावा, यहां बच्चों की आंखों की बीमारियों (पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी) और न्यूरो ऑप्थल्मोलॉजी से जुड़ी बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि इस विशिष्ट अस्पताल के बचे हुये कार्यों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से राज्य के लोगों को आंखों के बेहतर इलाज के लिए एक और विकल्प मिलेगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, IGIMS के निदेशक डॉ. बिन्दे प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. मनीष मंडल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और IGIMS के वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश