स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर लाखों के आभूषण और नगदी की लुट

समस्तीपुर। जिला में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने दिन दहाड़े एक स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर लाखों के आभूषण और नगदी लूटकर फरार होगए। घटना जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर टांडा चौक की बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधी कल्याणपुर टांडा चौक स्थित कृष्ण ज्वेलर्स पर पहुंचे और हथियार का खौफ दिखाते हुए लूटपाट शुरू की।विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक फूल बाबू साह को गोली मार दी और दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख नगद के अलावा लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर जमा हुए आस पास के।लोगों की मदद से घायल व्यवसाई को ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो अपराधियों ने करीब तीस लाख के आभूषण और एक लाख नगद की लुट की है हालांकि दुकानदार द्वारा अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि कितने की लुट हुई है।इधर मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात करते हुए जरूरी हिदायत दी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम