बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हो गई प्रेमिका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 महीने पहले लापता हुई एक युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला युवती अपने प्रेमी के पिता के साथ उसकी पत्नी बनकर दिल्ली में रह रही थी। ये सुन पुलिसकर्मी हैरान रह गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यूपी के औरैया जनपद के कंजूसी गांव के रहने वाले कमलेश कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। वह 2022 में अपने बेटे के साथ चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माणाधीन मकान में काम करते थे। इस बीच इलाके में रहने वाली युवती से उसके बेटे की मित्रता हो गई। धीरे-धीरे उन दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इस बात की जानकारी जैसे ही कमलेश कुमार को हुई तो उसने अपने बेटे को डांट फटकार कर घर में बंद कर दिया और युवती से मिलने पर पाबंदी लगा दी।
बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया

फिर मार्च 2022 में कमलेश बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। युवती के लापता होने पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ चकेरी थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पिता के अचानक गायब होने की वजह से कमलेश का बेटा भी औरैया वापस लौट गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि सर्विलांस से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई तो पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। जहां युवती को सकुशल बरामद करने के साथ ही कमलेश को हिरासत में लिया गया। दोनों से पूछताछ की गई। दोनों ने प्रेम संबंधों के चलते भागने की बात स्वीकारी है। युवती को आज अदालत के सामने पेश किया जाएगा। युवती के बयानों के आधार पर न्यायालय जो आदेश करेगा उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग से ज्यादा बयानों…

    Continue reading
    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद