युवती ने फोन पर ‘फंसाया’ और ठग लिए 58 लाख

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगा लिए हैं। रूपसपुर और सिपारा के दो लोगों से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 58 लाख रुपये की ठगी हुई। साथ ही घर बैठे नौकरी और अन्य बहाने से सात लोगों से कुल 1.1 करोड़ रुपये ठगे गए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर पुलिस मामले जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रूपसपुर के एक व्यक्ति को एक अनजान नंबर से एक युवती ने WhatsApp कॉल किया। युवती ने खुद को ‘क्वाइन ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग’ कंपनी की कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के फायदे समझाए। उसने सिर्फ दस हजार रुपये से निवेश शुरू करने को कहा। पांच दिनों तक क्रिप्टो ट्रेडिंग की जानकारी देकर उसे अपने जाल में फंसाया। फिर पीड़ित को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया। मुनाफे के लालच में पीड़ित ने एक महीने में 40 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे 34 लाख रुपये कमीशन मांगा गया। इसी तरह सिपारा के एक व्यक्ति से भी 17 लाख 89 हजार रुपये ठगे गए।
शास्त्रीनगर के एजी कॉलोनी निवासी को भी एक अनजान नंबर से युवती का फोन आया। युवती ने दोस्ती कर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। वह एक फर्जी कंपनी में 33 लाख रुपये निवेश करके गंवा बैठा। रामकृष्ण नगर के एक निवासी को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर उससे 6 लाख रुपये ठग लिए गए। अथमलगोला के एक युवक से 2.44 लाख रुपये और जक्कनपुर की मिठापुर निवासी एक छात्र से 92 हजार रुपये की ठगी हुई।
ठगी होने के बाद सभी पीड़ित थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के झांसे में ना आएं। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी ना दें। शक होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। या Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!