प्रेमी संग युवती ने भागकर की शादी, वायरल वीडियो में कहा : मेरा अपहरण नहीं हुआ

मोतिहारी। एक युवती (19) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने और अपने पति (22) की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती कह रही है कि मैं पिछले पांच साल से प्रेमी श्याम से प्यार करती हूं, मैं ही उसे अपने साथ ले कर आई हूं। मेरे पिता ने छतौनी थाना में मेरे पति पर अपहरण करने का झूठा आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। मैं उसके साथ अपनी मर्जी से आई हूं। उसके साथ मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी भी कर ली हूं। पुलिस प्रशासन के लोगों से अनुरोध है कि मेरे पति, मुझे कर मेरे ससुराल वालों को सुरक्षा दें। लड़की छतौनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी के रहने वाली सीए की छात्रा निवेदिता है।निवेदिता ने बताया कि श्याम उसका पड़ोसी है। पांच साल पहले दोनों की मुलाकात हुई, दोनों के बीच दोस्ती हुई, वह दोस्ती प्यार में बदल गई। चुप चुपकर हम दोनों अक्सर मिला करते थे, घर वालों को शक हुआ तो कई बार मारपीट भी की। कहा कि जितना हम दोनों पर घर वाले पहरे लगा रहे थे, हम दोनों का प्यार उतना ही गहरा होता जा रहा था।इसी बीच दुर्गा पूजा की दशमी को मेला देखने के लिए घर से निकल छतौनी आए थे, जहां मुझे श्याम मिला। हम दोनों बैठकर एक साथ आइसक्रीम खा रहे थे। तभी हम दोनों को मेरे भाई ने देख लिया, उसके बाद मुझे लगा कि घर जाने के बाद मेरा भाई और पिता मेरे साथ मारपीट करेंगे। इससे डर कर मैं जबरन श्याम को अपने साथ भागने को कही। दोनों ने भागकर मंदिर में शादी रचा ली है।निवेदिता ने बताया कि बाद पिता ने छतौनी थाना में मेरे पति पर मेरी किडनैपिंग का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। ये बिल्कुल गलत है, मैं अपनी मर्जी से अपने पति के साथ आयी हूं। मुझे इस बात का डर सता रहा है कि मेरे पिता और भाई मुझे, मेरे पति और ससुराल वालों के साथ कोई अनहोनी न कर दें। इसके लिए हम प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ये अपहरण का मामला नहीं प्रेम प्रसंग है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अपहरण का मामला नहीं बनता है। इसकी धाराएं अलग है, उस धारा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिन्हें भी शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था, उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…