गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को ‘आतंकी’ बताया था। उनके इस बयान पर अब पीडीपी की प्रतिक्रिया आई है। पीडीपी ने केंद्रीय मंत्री को सीख देते हुए कहा है कि ऐसी भाषा का लोकतांत्रिक परिप्रेक्ष्य में कहीं कोई स्थान नहीं है। PDP ने एक बयान में कहा कि पार्टी केंद्रीय मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह की उस टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है, जिसमें उन्होंने PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को ‘आतंकवादी’ कहा है। ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बयान एक केंद्रीय मंत्री को शोभा नहीं देते और लोकतांत्रिक देश में इनके लिए कोई जगह नहीं है।

पार्टी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत हमलों के बजाय बहस और बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए और आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों से सार्वजनिक चर्चा का स्तर गिरा है। PDP ने राजनीतिक नेताओं से सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

 

गिरिराज सिंह ने क्या कहा था?

 

बता दें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के सात साल पूरा होने की संध्या पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन करने पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती की आलोचना की. सिंह ने कहा- ‘महबूबा मुफ्ती एक आतंकवादी हैं। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह लंबे समय तक आतंकवादियों का साथ देती रहीं. उन्होंने कुछ समय हमारे साथ बिताया और हमने उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं बदलीं, तो हमने उन्हें जाने दिया।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!