रक्षाबंधन के अवसर पर भाइयों को उपहार में दें हेलमेट : एसपी सारण

 सारण। जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपने भाई को उपहार में हेलमेट देने की भावनात्मक अपील की है। यह अपील एक पोस्टर जारी कर की गई है, जिसमें सभी बहनों से अपने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ लेने के सलाह दी गई है। एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण माह जनवरी 2024 से अबतक 269 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवं 169 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाइक चलाने वालों से कहा कि वे हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। नशापान से भी दूर रहें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी ने बहनों से आगे आकर अपने-अपने भाई से इस रक्षाबंधन पर शारीरिक सुरक्षा से संबंधित वचन लेने की अपील की है। यह सुरक्षा तभी संभव है जब सभी भाई हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे तथा नशापान से दूर रहेंगे। जारी पोस्टर में यह स्लोगन दिया गया है ‘हेमलेट का उपहार दें और नशामुक्त बिहार बनाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी के इस पोस्टर अभियान की तारीफ की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम