खेतों से बिजली की मोटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली ग्रेटर नोएडा पुलिस ने खेतों से बिजली की मोटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक बिजली मोटर, मोटर के पुर्जे, एक स्टेपलाइजर, भारी मात्रा में कॉपर वायर, अवैध हथियार और एक कार बरामद की है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान ​रबूपुर के मिर्जापुर निवासी वहीद फकीर उर्फ रैन्चो, दनकौर निवासी शहनवाज पुत्र शमशाद, गुलावठी निवासी शहजाद और उस्मानपुर निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चोरी, लूट आदि के मुकदमों में पहले भी जेल जा चुके है।

आरोपी किसानों के खेतों मे लगी ट्यूबवैल की बिजली मोटर से कॉपर की तार चोरी करते थे। वह पहले दिन में खेतों मे घूमकर रैकी करते थे और रात को बिजली की मोटर चुरा लिया करते थे। आरोपी कार से होकर आते थे और चोरी का सामान लेकर फरार हो जाते थे। गैंग के सदस्य राह चलते फेरी वाले कबाड़ियों को मोटर को बेच दिया करते थे और उससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लिया करते थे।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया