गायघाट विधायक ने सात करोड़ की लागत से मुन्नी घाट पुल और सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास

-पुल निर्माण: मुन्नी घाट पुल का निर्माण सात करोड़ रुपये की लागत से।
-सड़क मरम्मत: लोहरखा चौक से हत्था और सकड़ी से चांदपुरा खनुआ तक की सड़कों का मरम्मत कार्य।
-विधायक का लक्ष्य: गायघाट को मॉडल विधानसभा बनाना।
-समारोह में शामिल: विभिन्न पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग।

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट विधायक निरंजन राय ने बंदरा प्रखंड के मुन्नी घाट पुल के निर्माण का शिलान्यास किया, जिसकी लागत सात करोड़ रुपये है। इसके साथ ही सवा दो करोड़ की लागत से लोहरखा चौक से हत्था सड़क एवं डेढ़ करोड़ की लागत से सकड़ी से चांदपुरा खनुआ जाने वाली सड़क के मरम्मती कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुन्नी घाट पर आयोजित समारोह में विधायक ने कहा, “पुसा एवं एनएच 57 को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित मुन्नी घाट पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इसके कारण बंदरा, गायघाट और समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब पुल के बन जाने से क्षेत्रवासियों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है।”
विधायक ने आगे कहा, “मैं नेता नहीं, आपका बेटा और भतीजा बनकर सेवा कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य गायघाट विधानसभा को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।”
समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव विनय कुमार यादव ने किया। विधायक का स्वागत मुन्नी घाट निवासी बबलू यादव ने शॉल ओढ़ाकर किया।
इस कार्यक्रम में बंदरा प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मोहम्मद सज्जाद, किसान सेल अध्यक्ष महेश राय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गाजी शहनवाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!