गायघाट : खजूरी अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को दिलाया मदद का भरोसा

गायघाट। प्रखंड के खजूरी गांव में हुए अग्निकांड में 7 घर जलकर खाक हो गए। जदयू नेता प्रभात किरण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अग्निपीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंचल अधिकारी, गायघाट से तुरंत राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
प्रभात किरण ने कहा, “प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत सामग्री और सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
घटनास्थल पर युवा नेता ओम प्रकाश यादव, विश्वनाथ राय, अमीरी राय, पकौड़ी राय समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी और उनके पुनर्वास की मांग की।
अग्निकांड के बाद प्रशासन की ओर से क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। जदयू नेता ने प्रशासन पर दबाव बनाते हुए कहा कि पीड़ितों को त्वरित सहायता मुहैया कराई जाए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस