सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिले के प्रखंड-बेतिया एवं मझौलिया, पंचायत-सेनुवरिया एवं मझौलिया में अनुसूचित जाति के कृषकों के बीच धान की नई उन्नत किस्म पूसा-44 (400 कृषक), अरहर की पूसा-151 (50 कृषक) एवं मूंग की पूसा विशाल (50 कृषक) का वितरण किया गया।
बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया ज्योति श्रीवास्तव एवं प्रगतिशील कृषक संदीप श्रीवास्तव, सनील सिंह, मुकेश कुमार एवं हितलाल पासवान ने भाग लिया। कार्यक्रम में देवचंद्र पासवान आदि कर्मियों ने भाग लिया।








