आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा मानवता की सेवा के पथ को उस समय चुना, जब नारियों को घर से बाहर निकलने की नहीं होती थी अनुमति

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका (1936-1965) मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी की 59वीं पुण्यतिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई।

इस मौके पर बीके सविता बहन ने कहा कि मातेश्वरी जी ने आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा मानवता की सेवा के पथ को उस समय चुना, जब नारियों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी। उन्होंने अपने त्याग, तपस्या और सेवा से समस्त मानव समुदाय को अध्यात्म के पथ पर चलते हुए समाज की सेवा करने की प्रेरणा प्रदान की। उन्हें ईश्वरीय ज्ञान, गुण और शक्तियों को धारण करके लोगों को अनुभव कराने का स्वयं परमात्मा से दिव्य वरदान प्राप्त था। उनके जीवन से सभी को मातृत्व वात्सल्य का दिव्य अनुभव होता था। उनकी शक्तिशाली दृष्टि से उनसे मिलने वालों की कमी-कमजोरियां स्वत: मिट जाती थीं।

कृष्ण भाई जी ने अपने संबोधन में कहा कि मातेश्वरी जी साक्षात् ज्ञान की देवी थीं। उन्होंने अपने जीवन में परमात्मा के ज्ञान को संपूर्ण रीति आत्मसात किया हुआ था। उनकी ओजस्वी वाणी से लोगों को परम शान्ति और शक्ति का अनुभव होता था। उनका नियमित, संयमित, मर्यादित, तपस्वी जीवन आध्यात्मिक शक्तियों से ओत-प्रोत था। उनके चेहरे-चलन से स्वत: आध्यात्मिक ज्ञान प्रस्फुटित होता था। उनकी हंस समान पवित्र एवं पारखी बुद्धि थी। उन्होंने अनेक आत्माओं को आध्यात्मिकता के रंग से ओत-प्रोत किया, जो ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आधार स्तंभ बने।

इस अवसर पर जिले से सैकड़ों लोग उपस्थित थे। जिन्होंने मातेश्वरी जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ओम प्रकाश भाई ने भी अपनी कविता के माध्यम से भावांजलि अर्पित की।

मौके पर मुख्य रूप से डॉ० दशरथ तिवारी, राजकुमार भाई, राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, राकेश सिंह, विनय भाई, सुशील भाई, अशोक भाई, वरुण भाई आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई