मरीजों को 31 अक्टूबर तक नि:शुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध

करनाल (विसु) : पार्क अस्पताल, करनाल में मरीजों को 31 अक्टूबर तक नि:शुल्क रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग तकनीक उपलब्ध होगी। आज यहां शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोलते हुए डायरेक्टर आर्थोपेडिक्स और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्क महोत्सव के तहत अस्पताल में मरीजों को 31 अक्टूबर तक निशुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना है।
इस अवसर पर अस्पताल ने 600 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने और अपने अत्याधुनिक रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ की भी घोषणा की।
कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ शरद चौधरी ने कहा कि भारत में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। अब 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी केवल 12-15 मिनट में पूरी हो जाती है। इसमें ज्यादा रक्त चढ़ाने, टांके और ड्रेन लगाने की आवश्यकता नहीं होती है।
यह सर्जरी सिर्फ 3.5-4 इंच की छोटी चीरा विधि से की जाती है। मरीज सर्जरी के 4 घंटे बाद चल सकते हैं। मरीज अगले दिन सीढ़ियां चढ़ सकते हैं और पूरी रिकवरी 7-10 दिनों के भीतर होती है। पार्क अस्पताल मोहाली में सभी प्रकार की रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी और स्पोर्ट्स इंजरी की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं, डॉ शरद चौधरी ने बताया।
सीईओ डॉ सचिन सूद ने बताया कि पड़ोसी शहरों पानीपत, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, शामली, बागपत और असंध से मरीज अब पार्क अस्पताल, करनाल में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट कराने आ रहे हैं ।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं