मतदान के लिए जिले में अस्वस्थ लोगो के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के चेयरमैन ललित ठुकराल और युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर जिले में अधिक मतदान करवाने के लिए जिले में अस्वस्थ लोगो के लिए निःशुल्क एंबुलेंस और व्हीलचेयर की सुविधा दी गई जिसका लाभ लगभग सैकड़ों लोगो को मिला और उन्होंने अपने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

एनएईसी के चेयरमैन ललित ठुकराल ने बताया की आज देश के महापर्व में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते थे लेकिन किसी ना किसी स्वास्थ्य कारणों से वोट नही दे पा रहे थे उन्हे हमारी टीम और युवा क्रांति सेना ने मतदान केंद्र तक पहुंचा कर अपना राष्ट्र प्रेम दर्शाया। कई बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के मतदान के सपने को टूटने से बचाया।

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया की आज मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिव्यांग और बीमार लोगो के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा दी गई थी जिसका लाभ ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के लोगो ने भी उठाया। करीब 60 से अधिक अस्वस्थ लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस का सहारा लिया और नोएडा एवम ग्रेटर नोएडा के तमाम एओए और आरडब्ल्यूए ने इस सेवा का लाभ उठाया। एनएईसी और सेना ने इस मुहिम में मदरलैंड अस्पताल, प्रकाश अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल, और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मतदान कराया। पहली बार इस तरह की मुहिम चलाई गई जो कहीं ना कहीं सफल रही।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी की कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी की कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?