महाकुंभ भगदड़ में गोपालगंज के चार श्रद्धालुओं की मौत

परिवार में मचा कोहराम

 पटना/गोपालगंज/प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में जहां कई लोगों की मौत हुई है। वहीं इस भीषण हादसे में गोपालगंज की भी चार महिला श्रद्धालुओं की दबकर दर्दनाक मौत हुई है। जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। जिन्हें कुंभ मेला प्रशासन के द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालुओं के मौत की सूचना जैसे ही गोपालगंज में उनके परिजनों को मिली। यहां उनके सगे संबंधियों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक गोपालगंज की सभी श्रद्धालु 5 दिनों पहले ही अलग-अलग जत्थे में कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गई थी। कुंभ हादसे में गोपालगंज के जिन महिलाओं की मौत हुई है। उसमें उचकागांव की 65 वर्षीय सुशीला देवी, भोर थानाक्षेत्र की रहने वाली सरस्वती देवी, उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर की रहने वाली तारा देवी और बरौली के मानपुर गांव की रहने वाली एक अन्य महिला शामिल हैं। इस जत्थे में शामिल दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिनका इलाज किया जा रहा है।
इस हादसे में कई और लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली सरस्वती देवी अपने सगे संबंधियों के साथ 5 दिनों पहले महाकुंभ में नहाने गई थी। यहां पर उनके जान पहचान वाले संत जी का पंडाल लगा हुआ है। उसी में ठहरकर वे वहां पर पूजा अर्चना कर रही थी। सरस्वती देवी के साथ उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर की रहने वाली तारा देवी भी अपने परिजनों के साथ कुंभ नहाने गई थी। बताया जाता है कि बीती रात प्रयागराज महाकुंभ में जो भीषण हादसा हुआ था।
इस हादसे में सरस्वती देवी और उनके साथ जाने वाली उचकागांव की रहने वाली तारा देवी की मौत हुई है। जबकि उचका गांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के बच्चा दुबे की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी की भी इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। सुशीला देवी भी अपने गांव के अन्य लोगों के साथ कुंभ में स्नान करने गई थी। वहीं बरौली के मांडनपुर गांव की भी एक महिला की इस हादसे में मौत हुई है। गोपालगंज के कुल चार महिलाओं की इस भीषण हादसे मौत हुई है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जिन्हें भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया!