पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे

अभिजीत पाण्डेय

पटना। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब उनका राज्यसभा जाना तय है। इससे पहले भी वह राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के भी वह सदस्य रह चुके हैं।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला सभी सहयोगी दलों का है। उन्होंने कहा, ‘यह कदम कुशवाहा समाज के समर्थन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जोकि बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटक है।

उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के बड़े सहयोगी बीजेपी के कोटे से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे।उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव 2024 हार गए थे। लेकिन, इसके बाद भी बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की जरूरत को समझते हुए एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

बीते दिनों एनडीए ने भगवान कुशवाहा को एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया था वहीं अब उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

राज्यसभा उम्मीदवारी पर उपेंद्र कुशवाहा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम घटक दलों का आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर 2025 के लक्ष्य को पाने के लिए मजबूती से काम करेंगे और जीत भी हासिल जरूर करेंगे।

बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर और आरजेडी सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव जीती हैं. जिस वजह से बिहार में राज्यसभा की दो सीट खाली हुई है।हालांकि अभी तक निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषणा नहीं की है लेकिन एक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा का जाना अब तय हो गया है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं