Former PF Chairman Arrested : गौतम नवलखा की तरह मांगी थी हाउस अरेस्ट, दिल्ली हाईकोर्ट बोला, घर तो नहीं, अस्पताल जरूर भेजेंगे

पीएफआई के पूर्व चेयरमैन ई अबुबेकर की एक याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहद तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट का कहना था कि वह आरोपी को हाउस अरेस्ट में तो नहीं पर अस्पताल में जरूर भिजवाएंगे। वो बीमार हैं तो उन्हें बेहतरीन उपचार दिलाने की कोशिश की जाएगी।
दरअसल पीएफआई के पूर्व चैयरमैन ई. अबुबेकर ने अपनी बीमारियों का हवाला देकर याचिका दाखिल की थी कि उन्हें घर पर इलाज की जरूरत है। उनके वकील का कहना था कि गौतम नवलखा की तरह से उन्हें भी रियायत दी जाए, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा कि इस तरह की रियायत का कोई प्रावधान कानून में नहीं है। वह अलग मामला था लेकिन इस मामले में उस तरह से डील नहीं की जा सकती है।
एनआईए के वकील ने ई अबुबेकर की याचिका का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि गौतम नवलखा मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी। ट्रायल में देरी हो रही थी, इस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाउस अरेस्ट में रखने का आदेश दिया। अबुबेकर का मामला पूरी तरह से अलग है। उनका केस निर्णायक मोड़ पर है। ऐसे में उन्हें हाउस अरेस्ट में भेजना बिल्कुल ठीक नहीं होगा।
अबुबेकर के वकील ने पुरजोर कोशिश की कि उन्हें हाउस अरेस्ट मिल जाए, उन्होंने आरोपी की गंभीर बीमारियों का भी हवाला दिया लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट का कहना था कि उनके पास ऐसी शक्तियां नहीं हैं जो सुप्रीम कोर्ट की तरह से वैसा ही फैसला दे सकें जैसे नवलखा मामले में दिया गया। बेंच ने कहा कि वो आरोपी को अस्पताल में दाखिल करने की अनुमति दे सकते हैं। उन्हें अटेंडेंट रखने की इजाजत भी मिल जाएगा पर हाउस अरेस्ट नहीं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद  में रुड़की के…

    Continue reading
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    DUSU चुनाव में माता-पिता की मंजूरी पर बवाल, AISA ने HC में दी चुनौती

    • By TN15
    • September 4, 2026
    DUSU चुनाव में माता-पिता की मंजूरी पर बवाल, AISA ने HC में दी चुनौती

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

    • By TN15
    • September 4, 2026
    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

    ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

    • By TN15
    • September 4, 2026
    ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान