पूर्व विधायक ने रचाई खुद से आधी उम्र की लड़की से शादी, राजनीति में चर्चा का विषय बनी नई रणनीति

 समस्तीपुर। समस्तीपुर के विभूतिपुर के जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने 62 साल की उम्र में 30 वर्षीय रवीना कुमारी से शादी कर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। शादी बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरि धाम मंदिर में सोमवार रात समाज के बीच संपन्न हुई।

रवीना खगड़िया के अलौली निवासी हैं और पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। शादी के बाद मंगलवार को विधायक जी ने अपने घर मिठाई बांटकर लोगों को इस खुशखबरी में शामिल किया। इस शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह शादी चर्चा का केंद्र बन गई है।

राजनीतिक समीकरण का हिस्सा है शादी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शादी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। हत्या के मामले में आरोपी होने के कारण रामबालक सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी नई पत्नी रवीना को विभूतिपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाई है।

राजनीति में बढ़ता ‘टिकट के लिए शादी’ ट्रेंड:

बिहार की राजनीति में शादी और टिकट का यह समीकरण नया नहीं है। हाल ही में राजद के अशोक महतो ने लोकसभा टिकट के लिए अपने से आधी उम्र की अनीता से शादी की थी। इसी तरह, सीवान में जदयू नेता ने भी मलेमास के दौरान शादी कर टिकट हासिल किया।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया:

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोग इसे राजनीति में टिकट और सत्ता के लिए निजी जीवन में बड़े फैसलों का उदाहरण मान रहे हैं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार