पुलिस ने शराब सहित पैक्स अध्यक्ष समेत तीन को किया गिरफ्तार

कैमूर। बिहार में शराबबंदी के बावजूद चुनावों में शराब का इस्तेमाल एक आम बात बन गई है। ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां पैक्स चुनाव के दौरान पैक्स अध्यक्ष की गाड़ी से 168 पीस शराब बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नुआंव पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका। जांच में पाया गया कि यह गाड़ी महेंद्र सिंह, जो सातों एवती पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष हैं, की है। गाड़ी से लगभग 33 लीटर शराब बरामद हुई। कहने को तो बिहार में शराबबंदी है लेकिन इस शराबबंदी के बीच लगातार यूपी से शराब की खेप बिहार की सीमा में लाई जा रही है. कैमूर पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष लिखी गाड़ी से 168 बोतल शराब जब्त किया है। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की नुआंव पुलिस द्वारा जाती के दौरान कार्यवाही करते हुए एक बोलेरो को जब्त किया गया जांच के क्रम में पाया गया कि यह वहां महेंद्र सिंह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सातों एवती की है जिसमें लगभग 33 लीटर शराब जब्त हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस शराब को पैक्स चुनाव में प्रत्याशियों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
यह मामला एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी कार्यान्वयन पर सवाल खड़े करता है। बावजूद इसके कि सरकार शराबबंदी को लेकर सख्त है, लेकिन चुनावों के दौरान शराब का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना