पुष्कर के परिजन को न्याय व सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर एसएसपी से मिले पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर । साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी ग्राम निवासी स्वर्गीय पुष्कर सिंह के परिजनों को न्याय व सुरक्षा देने की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल। वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के उपरांत मिलने गए लोगों को आस्वस्थ किया कि हर हालत में एक सप्ताह के अंदर इस मामले का पुलिस उद्वेदन कर, संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई करेगी। साथ ही इस मामले का स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को सजा दिलाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की घटना के 14 दिन बाद भी अपराधी का नहीं पकड़ा जाना एक गंभीर चिंता का विषय है। मैं वरीय पुलिस अधीक्षक को स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति व्याप्त आक्रोश से अवगत कराया हूं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इस घटना का उद्वेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है, यदि समय सीमा के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो इस मामले को लेकर मैं डीजीपी एवं मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत परी तो मैं इस मामले को पार्टी फोरम पर भी ले जाउंगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को समाज ने गंभीरता से लिया है।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में मृतक पुष्कर के पिता राजेश सिंह,अधिवक्ता अमर कुमार सिंह, सुजीत कुमार, श्रीकांत सिंह, रणजीत सिंह, चुन्नू सिंह, राधा मोहन सिंह, गौतम सिंह, विवेक कुमार सिंह, मोहन सिंह, रंजन चौधरी , देवेंद्र सिंह आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी