भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत केरल के लिए एक बार फिर खेलेंगे, रणजी ट्रॉफी

नई दिल्ली| 38 वर्षीय खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत लगभग नौ साल के अंतराल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। एस श्रीसंत को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत ने आखिरी बार 2013 में प्रथम श्रेणी मैच खेला था, जब उन्हें मुंबई के खिलाफ शेष भारत के लिए ईरानी कप में खेलते हुए देखा गया था।

2013 में श्रीसंत कथित रूप से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में शामिल थे, जहां उन्हें अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीसंत पर आईपीएल के सातवें सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। उनपर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर, 2020 को समाप्त हो गया था।अनुभवी तेज गेंदबाज केरल की टीम में जगह पाने के बाद खुशी जाहिर की है।

श्रीसंत ने रविवार एक ट्वीट भी किया , “9 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करके अच्छा लग रहा है। मेरे प्यारे राज्य के लिए वास्तव में आप सभी का आभारी हूं।”

Related Posts

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

Continue reading
Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार