प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन से जुड़ा पूर्व बीजेपी सांसद का नाम

 सोशल मीडिया पर ड्राइवर का बयान वायरल

 पटना। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उनके बीपीएससी परीक्षा को लेकर शुरू किए गए आमरण अनशन के दौरान हुई। इस अनशन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनकी वैनिटी वैन को भी अब जब्त कर लिया गया है। वैन को पटना के परिवहन भवन ले जाया गया है। पीके की वैनिटी वैन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस बीच वैन के ड्राइवर ने बताया कि ये वैन प्रशांत किशोर की नहीं है, बल्कि उन्हें दोस्ती के नाते इस्तेमाल के लिए दी गई थी।
वैन के ड्राइवर अवधेश पासवान ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से यह गाड़ी चला रहे हैं। यह गाड़ी पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह की है। उन्होंने बताया, ‘इसमें सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है।’ अवधेश ने आगे बताया कि उदय सिंह ने दोस्ती के नाते यह गाड़ी पीके को दी है। प्रशांत किशोर पिछले 2 साल से इस गाड़ी का इस्तेमाल बिहार यात्रा के दौरान कर रहे हैं। यानी जब से उन्होंने बिहार यात्रा शुरू की, तब से वे इसी वैन का उपयोग कर रहे हैं।
ड्राइवर अवधेश ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी गांधी मैदान से गाड़ी के साथ परिवहन भवन आए। अधिकारी गाड़ी की जांच करना चाहते थे। लेकिन चाबी उनके पास नहीं थी। इसलिए अधिकारियों ने गाड़ी को वहीं परिवहन भवन में लगाने को कहा था।
बता दें, पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह 2004 और 2009 में बीजेपी के सांसद बने थे। 2014 में वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए। 2019 चुनाव से पहले वो कांग्रेस में शामिल हुए और महागठबंधन से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी उन्हें जीत नहीं मिली। इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जब पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हुए तो उदय सिंह ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उदय सिंह अब जनसुराज के साथ हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पार्टी की सदस्यता नहीं ली है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?