रिजर्वेशन के बावजूद अररिया के 167 बच्चों को कटनी रेलवे स्टेशन पर जबरन उतारना बच्चों की प्रताड़ना है

बिना साक्ष्य के शिकायत पर BNS की धारा 143(4) जैसी गंभीर धाराएं लगाना अनुचित

 

डॉ सुनीलम

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजेंगे डॉ. सुनीलम

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने कटनी रेलवे स्टेशन पर अररिया के 167 बच्चों को परसों शाम रिजर्वेशन होने के बावजूद उतारे जाने, उन बच्चों को अररिया से लातूर ( महाराष्ट्र) पटना पुणे एक्सप्रेस से ले जा रहे आठ शिक्षकों पर BNS की धारा (143)4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्यवाही को समुदाय विशेष को प्रताड़ित करने, लांछित करने, समाज की नजर में संदिग्ध बनाने के उद्देश्य से की गई कार्यवाही बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता बाल कल्याण समिति के दुर्गेश मरैया द्वारा बच्चों से अवैध रूप से काम कराने, घेर कर ट्रेन में बैठाने, बच्चों के अंगों को खरीदने- बेचने या यौन शोषण के कोई प्रमाण नहीं दिए गए थे, इसके बावजूद भी आरपीएफ कटनी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्चों को परेशान करने तथा शिक्षकों पर मामला दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
डॉ सुनीलम ने कहा कि उन्हें बिहार के जन जागरण शक्ति संगठन के नेता आशीष रंजन द्वारा यह जानकारी दी गई कि संगठन की कार्यकर्ता
बीबी अंजुम, ग्राम कुंडीलपुर, प्रखंड नरपतगंज, जिला अररिया ने उन्हें वीडियो भेज कर यह जानकारी दी कि 15 बच्चे उनके टोले के हैं तथा वे पहले से ही लातूर के मदरसे में पढ़ रहे हैं।
मैंने कटनी एस पी और कलेक्टर से बातचीत करने की कोशिश की। एसपी ने फोन नहीं उठाया, कलेक्टर ने फोन उठाकर कहा कि वे मीटिंग में है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि बच्चों को उतारने की बजाय बच्चों के माता-पिता के फोन नंबर लेकर पुलिस अधीक्षक अररिया और जिलाधीश अररिया के माध्यम से बच्चों के माता-पिता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की जा सकती थी तथा महाराष्ट्र पुलिस से मदरसे संबंधित समुचित जानकारी प्राप्त की जा सकती थी।
डॉ सुनीलम ने कहा कि बच्चों से मुगलसराय और सतना स्टेशन पर पूछताछ की गई थी लेकिन शिक्षकों के पास उपलब्ध कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया था।
प्रेसनोट जारी होने तक जिलाधीश से बातचीत नहीं हो सकी है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि कटनी के पत्रकारों ने जिस तत्परता से कवरेज कर जनता तक सही तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने का काम किया है उसकी सराहना की जानी चाहिए।
डॉ सुनीलम ने बताया कि किसान संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ए के खान ने अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई।
डॉ सुनीलम ने कहा कि है यह बच्चों से जुड़ा मामला है इसे सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
डॉ सुनीलम ने बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला को महिला सुधार ग्रह भेजे जाने पर भी प्रश्न उठाया है।
डॉ सुनीलम ने बताया कि वे पूरी घटना की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।

  • Related Posts

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव की तीसरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा