बांसी धाम के जीर्णोद्धार हेतु तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराएं : जिलाधिकारी

पश्चिम चंपारण/बेतिया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा आज बाँसी धाम पर कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि बाँसी धाम के साथ लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य जैसे नदी की सफाई, पेभर ब्लॉक का अधिष्ठापन, शौचालय का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता और कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, मधुबनी को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। जो कार्य बरसात के पूर्व होने चाहिए उन्हें पहले पूर्णा करा लें। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई का कार्य अच्छे से कराएं क्योंकि लोग यहां आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। उस वक्त किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, मधुबनी को निर्माण कार्य का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक समस्या का आपसी समन्वय से हल निकालेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बाँसी धाम के जीर्णोद्धार का कार्य यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसके लिए जिला परिषद और मनरेगा के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। बताते चलें कि विगत 05 अप्रैल, 25 को जिलाधिकारी द्वारा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को उपस्थिति में बाँसी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज, जिला परिषद अध्यक्ष, बेतिया, निर्भय कुमार महतो, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुबनी, अंचल अधिकारी, मधुबनी, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, मधुबनी एवं तमाम जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?