मुंगेर में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

-11 दिवसीय 1008 महारुद्र यज्ञ का हुआ शुभारंभ
-5100 महिलाओं ने लिया भाग

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित माधोडीह गांव में 11 दिवसीय 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिले में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने लोगों को रोमांचित कर दिया।

कलश यात्रा में 5100 महिलाएं और कन्याएं बाबा तरेश्वर नथा महादेव मंदिर से कलश लेकर यज्ञ स्थल तक पहुँचीं। आयोजन समिति के अनुसार यह यज्ञ 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन वृंदावन की कथा वाचिका गौरी प्रिया जी के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की शुरुआत माधोडीह स्थित वीरणौधानाथ महादेव मंदिर से की गई। इसके बाद यह पुष्पवर्षा उच्चेश्वरनाथ महादेव देवघरा, रत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर रणगांव, तरेश्वरनाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान तारापुर और टेलड़िहा दुर्गा मंदिर हरिवंशपुर में भी की गई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा होती रही, जिससे श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।

यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की 111 प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा और अन्य कलाकारों की उपस्थिति ने शोभा यात्रा को और भी खास बना दिया।

श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, टोरा-टोरा, टॉवर झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन झूला, जादूगर, और मीना बाजार की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति में पुष्पम, प्रियम, शंकर, संजीव, विकास, कुमकुम, मृत्युंजय, अनुपम, रौशन, मंटू, कुंदन, आशु और अंगद प्रमुख रूप से सक्रिय हैं।

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?