अररिया में भीषण सड़क हादसा

-शादी समारोह में जा रही बस ट्रक से टकराई
-21 लोग घायल
-दुल्हन भी शामिल

अररिया : फारबिसगंज के रामपुर उत्तर पंचायत स्थित पावर ग्रिड के पास एनएच-27 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से बिहार के पूर्णिया में शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 21 लोग घायल हो गए, जिनमें दुल्हन कुमारी शिल्पा भी शामिल हैं। बस में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए मधुबनी के रहने वाले डॉ. गौरव कुमार के साथ कुमारी शिल्पा की शादी में जा रहे थे। हादसा पूर्णिया से महज 70 किलोमीटर पहले फारबिसगंज के पास हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

चार की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर:

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. राजीव बसाक व डॉ. मनोज कुमार की टीम ने घायलों का इलाज किया। गंभीर रूप से घायल लीलावती देवी, श्यामराम, इंदु कुमारी और निधि कुमारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह:

दुल्हन के पिता राजेश वर्मा ने बताया कि बस चालक को कई बार स्पीड कम करने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना। तेज रफ्तार के कारण बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

घायलों की सूची:

राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, कुमारी शिल्पा, अंजलि वर्मा, इंदु कुमारी, निधि कुमारी, आरती देवी, अभिषेक यादव, श्याम शर्मा, आभा वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गायत्री वर्मा, तारा देवी, अखिलेश कुमार, लता भारती, श्यामराम, आरती देवी, अली हुसैन, लीलावती देवी, विजय लक्ष्मी समेत अन्य।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!