बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सीमावर्ती और गंडक, बागमती तथा कोसी नदी से जुड़े संवेदनशील जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

वर्तमान स्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में शनिवार (26 सितंबर 2026) को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, इसमें आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. 17 जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।    बैठक में सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय के हालात की समीक्षा की गई।

 

नदी-तटबंध और निचले इलाकों पर नजर

 

प्रशासन को नदियों के जलस्तर और प्रवाह की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निचले इलाकों, तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों की भी नियमित निगरानी होगी. अधिकारियों के मुताबिक कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके आसपास के जिलों में सतर्कता बरकरार रखने को कहा गया है।

 

NDRF-SDRF अलर्ट, नाव और रेस्क्यू उपकरण तैयार

 

संभावित बाढ़ या जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील जिलों में नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों को पर्याप्त संख्या में तैयार रखने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य तत्काल शुरू किया जा सकेगा।

 

 

माइकिंग से चेतावनी, अफवाहों पर ध्यान न दें, 1070 पर मिलेगी मदद

 

संभावित प्रभावित इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को पहले से चेतावनी देने और जरूरत पड़ने पर आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है.

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को स्थिति की जानकारी देने को कहा. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है. आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है.

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया