शहर के 9 वार्डों में फोगिंग का कार्य पूरा, शैड्यूल अनुसार करवाई जा रही फोगिंग : डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त

रिहासशी व मार्किट दोनो क्षेत्रों में की जा रही फोगिंग, रोजाना एक वार्ड किया जा रहा कवर

करनाल (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर शहर में फोगिंग का कार्य जारी है। इसके तहत 9 वार्डों में फोगिंग करवाई जा चुकी है। इसे लेकर सफाई शाखा की ओर से एक शैड्यूल तैयार किया गया था, उसके अनुसार ही एक-एक कर वार्ड में फोगिंग करवाई जा रही है। प्लान के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र और इसके मार्किट एरिया को कवर किया जा रहा है। इस कार्य में 2 टीमें लगी हुई हैं। इनमें एक टीम वार्ड तथा दूसरी डेंगू पॉजीटिव केस आने वाले क्षेत्र में एमरजेंसी ड्यूटी में लगी है।
उन्होंने बताया कि शैड्यूल अनुसार बीती 11 नवंबर को फोगिंग का कार्य शुरू करवाया गया था। बुधवार तक शहर के 9 वार्डों को कवर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को वार्ड नम्बर 10 के सैक्टर-13, सैक्टर-13 एक्सटैंशन, ओल्ड व न्यू हाउसिंग बोर्ड तथा मुगल कैनाल इत्यादि क्षेत्रों में फोगिंग करवाई जाएगी।
यह है प्लान- उन्होंने शैड्यूल की जानकारी देते बताया कि 22 नवंबर को वार्ड नम्बर 11, 23 नवंबर को वार्ड 12, 25 नवंबर को वार्ड 13, 26 नवंबर को वार्ड 14, 27 नवंबर को वार्ड 15, 28 नवंबर को वार्ड 16, 29 नवंबर को वार्ड 17, 30 नवंबर को 18, 2 दिसंबर को वार्ड 19 तथा 3 दिसंबर वार्ड नम्बर 20 में फोगिंग करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि निगम की मशीने शहर के सभी मुख्यत: एरिया को फोगिंग से कवर करेंगी, फिर भी नागरिकों की नजर में कोई एरिया छूट जाता है, तो उसके लिए नगर निगम के टोल फ्री नम्बर 18001802700 पर सूचना दी जा सकती है।
नागरिकों से अपील- निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते कहा है कि सबसे जरूरी अपने घरों व आस-पास पानी को इकठ्ठïा न होने दें और साफ-सफाई भी बनाकर रखें। ऐसी जगहें जहां पानी भरा हो, वहां काला तेल डाल दें, जो पानी की ऊपरी सतह पर रहेगा। इस तरह मच्छर पानी पर न तो बैठ पाएंगे और न ही अण्डे देंगे। जिस एरिया में मच्छर ज्यादा हों, वहां के लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त घर की खिडक़ी, दरवाजे व चिमनियों पर मच्छर रोकने वाली जाली लगाएं। मच्छरों को मारने के लिए घर के अंदर और बाहर दोनों जगह कीटनाशक स्प्रे का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इन्हीं तरह के प्रयासों से मच्छरों से बचाव किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

    • By TN15
    • November 23, 2026
    13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह

    • By TN15
    • November 23, 2026
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह