नचना नदी का जलस्तर बढ़ने से अफजलगढ़ इलाके में बाढ़ के हालात 

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

अफजलगढ़। तीन दिनों से अफजलगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से नचना नदी का जलस्तर बढ़ने से अफजलगढ़ इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अफजलगढ़ कस्बा में सीएचसी सहित लोगों के घरों और सड़कों पर पानी भर चुका है। पानी भरने की वजह से इलाके में जन-जीवन प्रभावित हो गया है। नचना नदी के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। गांव सलावतनगर में स्थित एक मुर्गी फार्म में पानी घुसने से 300 मुर्गियां मर जाने सहित मुर्गी दाना खराब होने से पीड़ित का एक लाख रुपए का नुक़सान हो गया है। वही अगवानपुर गौशाला में पानी भरने के दौरान बिमार सहित कमजोर हो रहे आधा दर्ज पशुओं की मौत हो गई। जबकि नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद नगर पालिका अफजलगढ़ सहित प्रशासन की तरफ से कई स्थानों पर मकानों में घुसे पानी से लोगों को इधर-उधर से बचाव कार्य कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वही थानाध्यक्ष सुमित राठी ने पुलिस टीम की मदद से बाढ़ पीड़ितों के जानवरों को पानी से निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अफजलगढ़ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रहीं बारिश की वजह से अफजलगढ़ नचना नदी सहित कई नदियां उफान पर हैं। मंगलवार की देर रात अफजलगढ़ कस्बे में लगातार हो रही तेज रफ्तार बारिश हो जाने के दौरान अफजलगढ़ कस्बे में स्थित नचना नदी का जलस्तर मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे के करीब नचना नदी के जलस्तर बढ़ने से अफजलगढ़ क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पिछले 3 दिनों से पहाड़ों हो रही बारिश की वजह से अफजलगढ़ इलाके में स्थित नचना नदी में उफान आ गया है। जिसकी वजह से मेन मार्किट अफजलगढ़,जामा मस्जिद,सब्जी मंडी सहित नचना नदी के आसपास आबादी इलाके के घरों में सड़कों में पानी भर आया है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इलाके के लोग दहशत में जीने को मजबूर होने लगे हैं। अफजलगढ़ में नचना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। नदी का पानी अफजलगढ़ के रिहायशी इलाकों और बाजारों में घुस गया है, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। कई घरों और दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदारों ने अपनी दुकानों से देर रात सामान निकाल दूसरे सुरक्षित स्थानों पर सामान पहुंचाना शुरू कर दिया था। बुधवार की सुबह नचना नदी के उफान से अफजलगढ़ के रिहायशी इलाकों जामा मस्जिद अफजलगढ़, बड़ा शिव मंदिर,मेन मार्केट,मुस्लिम फंड, बिजली घर और सीएचसी अफजलगढ़ सहित सब्जी मंडी मेन मार्केट,डूडा कालोनी में तीन से चार फिट पानी खड़ा हो गया है,जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। वही अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी हफीज कासिम के गांव सलावतनगर में स्थित एक मुर्गी फार्म में पानी घुसने से 300 मुर्गियां मर जाने सहित मुर्गी दाना खराब होने से पीड़ित का करीब एक लाख रुपए का नुक़सान हो गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे दिलाने की मांग की है। वही गांव अगवानपुर गौशाला में दो से तीन फिट पानी गौशाला में घुस जाने से गौशाला में बिमार सहित कमजोर हो रहे आधा दर्ज पशुओं की मौत हो गई। जबकि नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद नगर पालिका अफजलगढ़ ईओ एसपी सिंह व चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद ने नगरवासियों का हाल चाल पूछ घरों में पानी घुसने से परेशान लोगों को वहां निकाल दूसरे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जबकि चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद ने अपने पति जावेद विकार के साथ जीसीबी मशीन में बैठ नचना नदी के आसपास परेशान लोगों की समस्या सुनकर कुछ परेशान बाढ़ पीड़ितों को खाने की व्यवस्था भी कराई। नगर वासियों ने चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद का आभार व्यक्त किया। वही कानूनगो अफजलगढ़ व लेखपाल प्रमोद कुमार सहित पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी, प्रधान कपिल कुमार सैनी,समाजसेवी शेख मोहम्मद ज़ैद,सभासद रियासतुल्ला, पूर्व सभासद सलाउद्दीन अंसारी ने ट्रैक्टर के माध्यम से लोगों को सड़क पार कराकर पानी से निकाल इधर-उधर से बचाव कार्य कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

  • Related Posts

    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 
    • TN15TN15
    • August 30, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट पर रोक लगाने हेतु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

    • By TN15
    • August 30, 2026
    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग