नगर निगम क्षेत्र में 2.76 करोड़ की लागत से लगेंगे 90 वॉट वाले पांच हजार लाइट : गरिमा

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 90- 90 वॉट के पांच हजार एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना के तहत लाइट लगाने में नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के तहत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र विद्युतीकरण पर कुल करीब 2.76 करोड़ के अंतर्गत लागत आएगी। खरीदारी के बाद पांच हजार लाइट लगाने के लिए अन्य चयनित एजेंसी को दीपावली से पूर्व ही लाइट अधिष्ठापन की योजना को पूरा करना होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी निविदा के लिए इच्छुक और योग्य संवेदकों द्वारा 28 जुलाई तक ऑनलाइन दावेदारी की जा सकेगी। वही 30 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से पहले संवेदकों को अपने अपलोड कागजातों को हार्ड कॉपी जमा करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को ही अपराह्न तीन बजे के बाद सशक्त स्थायी समिति निविदा के विरुद्ध अपलोड कागजातों की जांच कर के निर्णय करेगी।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक