एसीएफ अभियान में खोज निकाले टीबी के पांच मरीज

तीन दिन में की गयी 1.22 लाख  लोगों की स्क्रीनिंग
232 लोगों में मिले टीबी से मिलते जुलते लक्षण

द न्यूज 15 

 द न्यूज 15 

नोएडा । जनपद में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के पांच मरीज खोज निकाले हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने दी।

डा. जैन ने बताया अभियान में जुटीं टीम ने तीन दिनों में करीब 1.22 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 232 लोग क्षय रोग से मिलते-जुलते लक्षणों वाले चिन्हित किए गए। जांच के बाद इनमें से पांच लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। पांचों मरीजों का उपचार शुरू करने के साथ ही उन्हें  निक्षय पोषण योजना से भी जोड़ दिया गया है। अभियान 22 मार्च तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया जनपद में 92815 घरों का सर्वे किया जाना है। 185 टीम गठित की गयीं हैं, जिसमें 555 सदस्य हैं। हर पांच टीम पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है, जो उनके काम पर नजर रखेगा। इस तरह 35 सुपरवाइजर बनाये गये हैं। उन्होंने बताया- दादरी क्षेत्र के नई आबादी, धूममानिकपुर, खेड़ा, दनकौर क्षेत्र के दनकौर नगर, रबुपुरा, ममूरा की चोटपुर कालोनी, नोएडा की जेजे कॉलोनी सेक्टर पांच, आठ व नौ, कासना क्षेत्र के कासना गांव, नट मंड़य्या गांव, भंगेल क्षेत्र के सलारपुर, भंगेल गांव और बिसरख क्षेत्र के जलपुरा, हलद्वानी कुलेसरा गांव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया शासन के निर्देश पर जनपद में इस बार अभियान के दौरान 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक एसीएफ के दौरान केवल 10 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाती थी।

उन्होंने बताया घर-घर जा रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को समझा रही हैं कि टीबी को अभिशाप समझकर छिपाएं नहीं, बल्कि लक्षणों के बारे में खुलकर बताएं, जरूरत होने पर एसीएफ टीम उनकी निशुल्क जांच कराएगी और यदि जांच में क्षय रोग की पुष्टि होती है तो तत्काल निशुल्क उपचार भी शुरू कराया जाएगा। नियमित उपचार के बाद क्षय रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है।

Related Posts

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

Continue reading
यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!