भीषण अग्निकांड में पांच घर जलकर खाक

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पुसा। थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत स्थित वार्ड 13 के एक घर में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी जब तक टोले के अन्य लोगों तक पहुँच पाती तब तक आग ने एक-एक कर 5 घरों में अपनी चपेट में ले लिया। पांचों घर और उसमें रखे सभी सामान जलकर पूर्णतः राख हो गए।

घर और सारा सामान गवांने वाले पीड़ितों में चंदेश्वर महतो, स्व.मुनेश्वर महतो, हीरा महतो, अजय महतो व विजय महतो शामिल हैं। बाद में आग लगने की जानकारी पुसा थाना स्थित फायर बिग्रेड के कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुँचे फायर बिग्रेड की गाड़ी और कर्मियों के अलावे आसपास के गांव से जुटे सैकड़ों लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

घटना के दौरान एक घर में रखा सिलेंडर भी फट गया जिस वजह से जोरदार धमाका होने के साथ-साथ आग की लपटें भी चारो ओर फैल गई। हालांकि इस घटना में जान माल को किसी तरह का कोई नुकसान नही पहुँचा हैं। रात को घर में आग कैसे लगी इस बात का पता अभी तक नही चल सका हैं।

घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। सभी पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चौंकी आदि के साथ-साथ पैसे भी जलकर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार सभी घरों को मिलाकर करीब 5 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार