राजग सरकार 10 लाख नौकरी का वादा विधानसभा चुनाव से पहले पुरा करेगी : नीतीश

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में राजग सरकार 10 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगी 

राम नरेश /अभिजीत
नवादा।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतिश कुमार ने बिहार में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अब हर जगह रास्ता बन गया। केंद्र सरकार की ओर से विकास कार्य में काफी सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक उनकी सरकार में 8 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी गई। अब विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वो 10 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे।

नीतीश कुमार ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि “बिहार में 2005 से पहले क्या हाल था? बिहार में पति-पत्नी की सरकार ने क्या किया? नई पीढ़ी के लोग बिहार में घूम सकते हैं, लेकिन उनके अभिभावकों को बच्चों को बताना चाहिए कि 2005 के पहले बिहार की क्या दशा थी। शाम होते ही लोग डर के मारे अपने घर से बाहर नहीं निकलते थे । उन्होंने लोगों से जंगलराज को नहीं भूलने की अपील की।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम का विवाद काफी होता था। 2006 के बाद हिंदू-मुस्लिम के बीच ये विवाद नहीं देखने को मिलता है। एनडीए की सरकार में हिंदुओं का उत्थान हुआ तो वहीं मुस्लिमों के लिए भी कई काम किए गए हैं। बिहार में शिक्षा व्यवस्था भी सही की गई है, पहले शिक्षा और स्वास्थ्य की खस्ता हालत थी। हालांकि 2006 से बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया गया है। एनडीए की सरकार में हर घर में जल और बिजली पहुंचया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यकीन दिलाते हैं कि नवादा समेत पूरे बिहार में एनडीए को सभी का समर्थन मिलेगा। नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं उन्होंने काम किया है लेकिन वो क्या काम करेंगे, 15 साल में उनलोगों ने क्या किया जो अब करेंगे। मैंने नौकरी दी, जिसका क्रैडिट वो लोग ले रहे हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार