विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

करनाल, (विसु)। नीलोखेड़ी में स्थिति चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में विस्तार अधिकारियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण विधियां और तनाव प्रबंधन विषय पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। प्रशिक्षण संयोजक डा. अनिल कुमार रोहिल्ला ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनाव प्रबंधन हम सभी के लिए बहुत आवश्यक विषय है, क्योंकि तनाव बढ़ने के कारण हम अपने निजी व पेशेवर जीवन में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि विस्तार अधिकारियों के लिए यह विषय बहुत ही उपयुक्त है क्योंकि एक विस्तार अधिकारी को एक साथ कई कार्य करने होते हैं इसलिए उनके लिए तनाव प्रबंधन बहुत आवश्यक है।
डॉ. कुमार ने बताया कि यह संस्थान वाईस-चांसलर प्रोफेसर बी. आर. कांबोज, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उत्तर भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, महिला एवं बाल विकास इत्यादि विभागों के विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है। उन्होंने विस्तार शिक्षा निदेशक डा. बलवान सिंह मंडल का भी धन्यवाद किया। प्रशिक्षण संयोजक ने बताया कि प्रशिक्षण में हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. भरत सिंह घनघस एवं डॉ. अजय कुमार सहित संस्थान के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!