पाकिस्तान में पहले रोटी का संकट,अब 29 शहरो में बत्ती गुल

आर्थिक तंगी की मार झेल रहा पाकिस्तान में जहां पहले रोटी-दाना के लिए मोहताज होना पड़ रहा था, और जहां पाकिस्तान में गेहूं और आटे के दाम ने महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। तो वही अब बिजली गुल होने से एक और मुसीबत आन पड़ी है। दरसअल पाकिस्तान में पावर ब्रेकडाउन होने से बिजली की समस्या खड़ी हो गई है। इस सिलसिले में बताया जा रहा है कि कराची से क्वेटा तक और इस्लामाबाद से पेशावर तक पाकिस्तान में बिजली नहीं है।

बताया जा रहा है कि इसके कारण कुल 29 शहरो में बिजली नहीं है। वही इसकी वजह सरकार ने मेंटेनेंस का काम तेजी से चलना बताया है। लेकिन सच क्या है ये तो वही जानते है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह मास पावर कट नेशनल ग्रिड में खराबी आने के बाद हुआ है। बता दे कि भारत की तुलना में करीब चार गुना अधिक कीमत बिजली के लिए पाकिस्तान की जनता को चुकानी पड़ रही है। भारत में रेसिडेंशियल बिजली बिल की औसत दर 6 से 9 रुपये प्रति यूनिट है।

नेशनल ग्रिड सिस्टम में यह खराबी सोमवार सुबह 7:34 बजे आई। पाकिस्तान के मंत्रालय के बयान से पहले ही वहां की कई कंपनियों ने बिजली गुल होने की बात सोशल मीडिया पर लोगों को बतानी शुरू कर दी थी।

जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां फेस करनी पड़ रही है। पाकिस्तान देश का खजाना खाली हो रहा है,श्रीलंका जैसे हालात पाकिस्तान में पैदै हो गए है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। भूख मिटाने के लिए लोगों को मौत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों आटा खरीदने के लिए ऐसी भगदड़ मची की चार लोगों की मौत हो गई।

वही कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पीएम शहवाज शरीफ ने इस सिलसिले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील भी की थी,और उन्होंने अपने द्वारा दिये एक इन्टरव्यू में साफ कहा था कि वह भारत के साथ शांति चाहते है, पाकिस्तान भारत से सबक सीख चुका है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और इसे पाकिस्तानी पॉलिसी बता दी।

 

 

Related Posts

Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

Continue reading
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’