नोएडा मीडिया क्लब में गूंजा भक्ति भाव, हुआ सुंदरकांड का पाठ

देव मणि शुक्ल

नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ बड़े ही श्रद्धाभाव से आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और महासचिव जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की आराधना करते हुए रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया।

पंडितों द्वारा किए गए इस पाठ में प्रत्येक प्रसंग का वर्णन भक्तिमय ढंग से किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्ति रस से सराबोर हो गया। आयोजन में कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्दगीराम, अमित त्यागी, सुमित्रा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वीके गुप्ता, सपा नेता बबलू चौहान, एवं जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राणा समेत अनेक गणमान्य लोग और मीडिया क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा और उनकी पूरी टीम ने भी विशेष सहयोग किया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हनुमानजी से सुख-समृद्धि व प्रगति की कामना की। नोएडा मीडिया क्लब का यह आयोजन भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं