प्राकृतिक कृषि के पहले स्नातक कोर्स शुभारंभ

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। प्राकृतिक खेती विषय में यूजी कोर्स का 20 अप्रैल को औपचारिक घोषणा करेंगे बिहार के राज्यपाल। दो दिवसीय संगोष्ठी में देश भर के वैज्ञानिक करेंगे चिंतन मंथन। समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन के दौर में प्राकृतिक कृषि विषय पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संगोष्ठी का आयोजन 20 अप्रैल को विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में किया जाएगा। कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने प्राकृतिक कृषि से संबंधित विषयों के देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों के लिए सिलेबस बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और हाल ही में विश्वविद्यालय में प्राकृतिक कृषि का पहला स्नातक कोर्स भी शुरू किया गया है।

राज्यपाल स्नातक कोर्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे हालांकि इस कोर्स में छात्रों का नामांकन पहले ही हो चुका है। इस संगोष्ठी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ एके सिंह तथा वाईएस परमार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरएस चंदेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त देश भर से सौ से अधिक कृषि वैज्ञानिक अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी दो दिन तक चलेगा जिसमें जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्राकृतिक कृषि के महत्व पर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?