Firozabad News : टीबी जांच में तेजी लाने को सैंपल ट्रांसपोर्टरों की भूमिका अहम

 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 22 ट्रांसपोर्टरों और सीएचओ को दिया प्रशिक्षण

फिरोजाबाद  । टीबी उन्मूलन के तहत मरीजों की जांच में तेजी लाने के लिए जनपद में 22 सैंपल ट्रांसपोर्टरों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भूमिका बहुत अहम है। इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा ट्रांसपोर्टरों और सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया टीबी संभावित लक्षण वाले लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी की जांच अवश्य कराएं। साथ ही उपचाराधीन रोगी दवा का सेवन लगातार करते रहें। दवा बीच में छोड़ने पर रोगी को अधिक परेशानी हो सकती है।
डीटीओ डॉ बृजमोहन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएचओ और ट्रांसपोर्टरों को बताया गया है कि टीबी संक्रमण पर अंकुश लगाने को समय पर संभावित लक्षण वाले लोगों को चिन्हित कर उनके नमूने आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर एकत्र किए जाएं और उसी दिन नजदीकी जांच केंद्र पर भेजा जाये, जिससे टीबी रोगियों की जांच शीघ्र हो सके।
डॉ बृजमोहन ने बताया कि जनपद में 22 टीबी सैंपल ट्रांसपोर्टर हैं। एक सैंपल ट्रांसपोर्टर को चार से सात हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से सैंपल ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसपोर्टर द्वारा बलगम एकत्र करने के बाद नजदीकी जांच केंद्र तक पहुंचाने के लिए रूट चार्ट और माइक्रो प्लान तैयार किया गया है।
जिला पीपीएम समन्वयक मनीष यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएचओ को सैंपल पैकिंग जांच केंद्र भेजना और रिपोर्ट को निक्षय पोर्टल पर समय से अपलोड करने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सैंपल एकत्र प्रक्रिया में यदि समस्या हो तो सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) अन्य स्टाफ से सहयोग लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 3312 से अधिक टीबी रोगी उपचाराधीन हैं जिनको निक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 500 रूपए की राशि भी दी जा रही है।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi