Firozabad News : अब तक 12 पुरुषों ने ही कराई नसबंदी, आसान स्थाई विधि अपनाने में आगे आएं पुरुष

फिरोजाबाद । पुरुष नसबंदी को लेकर चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत 12 पुरुषों ने परिवार नियोजन का स्थायी साधन यानि नसबंदी अपनायी| मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके प्रेमी का कहना हैं कि परिवार नियोजन के स्थायी साधनों में पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी की अपेक्षा सबसे आसान विधि होती है| इसके बावजूद भी पुरुषों की भागीदारी बहुत कम है|
नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. नरेंद्र बताते हैं कि नसबंदी का नाम आते ही पुरुषों को मर्दाना कमजोरी का डर सताने लगता है। ऐसी भ्रांतियां पुरुषों ने पाल रखी हैं कि नसबंदी से मर्दाना कमजोरी आती है, लिहाजा वह इसे नहीं अपनाते, जबकि पुरुपुष नसबंदी महिलाओं की अपेक्षा बगैर किसी चीरा या टांके के आसानी से हो जाती है। साथ ही इसके लिए अस्पताल में भर्ती भी नहीं होना पड़ता। जबकि महिला नसबंदी थोड़ी जटिल होती है और इसमें महिला को एक सप्ताह तक आराम भी करना होता है। पुरुष अगर नसबंदी जैसे स्थाई साधन का चुनाव करने लगें तो परिवार नियोजन कार्यक्रम और भी ज्यादा सफल हो।
जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद चौधरी बताते हैं कि गत वर्ष अप्रैल 2022 से अब तक पुरुष नसबंदी को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया जिसमें शासन द्वारा जनपद में पुरुष नसबंदी के लिए 77 ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष अब तक मात्र 12 पुरुष नसबंदी के लिए आगे आये हैं|
उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी को लेकर गत वर्ष 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष पखवाड़ा भी चलाया गया, साथ ही जागरूकता के लिए सारथी वाहन का प्रयोग किया गया जिससे कि लोग नसबंदी को लेकर भय और भ्रांतियों को दूर कर परिवार नियोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
रसीदपुर की आशा मंजू शर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी ज्यादातर पुरुष महिलाओं पर ही डालते हैं जबकि स्वयं समाज या भ्रांतियों की वजह से बहुत आसानी से नसबंदी के लिए तैयार नहीं होते हैं।
नसबंदी से नहीं आई कोई कमजोरी
लाभार्थी मुरारी (बदला हुआ नाम) रसीदपुर कनेटा निवासी ने बताया कि लोग क्या कहेंगे इस बात को सोचकर परिवार नियोजन के लिए राजी नहीं हुए लेकिन आशा कार्यकर्ता के समझाने पर तथा पत्नी के सहयोग से 22 नवंबर को नसबंदी कराकर सभी भय और भ्रांतियों को विराम लगा दिया, जबकि यह काम कई वर्ष पूर्व कर लेना चाहिए था। नसबंदी कराने के बाद मुझे कोई भी कमज़ोरी नही महसूस हो रही है|

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    • By TN15
    • August 19, 2026

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • August 19, 2026
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    • By TN15
    • August 19, 2026
    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा