टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

गाले: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेला गया दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 165 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया है। मैच के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों, खासकर युवा स्पिनर मानव सुथार (दूसरी पारी में 6/55, मैच में 10 विकेट) के घातक प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रनों की यादगार पारी खेली, जिसने जीत की मजबूत नींव रखी। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह भारत का ऐतिहासिक 600वां टेस्ट मैच था।

 

600वें टेस्ट में जीत पर कही ये बात

 

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम के 600वें टेस्ट मैच में यह जीत बेहद खास और सेटिस्फाइंग है। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ढहने पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए गिल ने स्पष्ट किया कि टीम बोर्ड पर लगभग 400 रनों की बड़ी बढ़त चाहती थी। मौसम और बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए भारतीय टीम चौथी पारी में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त समय और ओवर चाहती थी, जिसके लिए बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। इसी प्रयास में कुछ शुरुआती विकेट गिरे, लेकिन टीम हमेशा मजबूत और सुरक्षित स्थिति में बनी रही।
 

मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ

 

 

प्तान गिल ने मैच के असली हीरो रहे युवा स्पिनर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन की सरहाना की। उन्होंने सुथार के बारे में बात करते हुए कहा कि मानव अपने पहले ही टेस्ट मैच से लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनमें एक शानदार भविष्य दिखता है और वे लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं। वहीं पडिक्कल की पहली पारी के 167 रन और दूसरी पारी के 44 रनों को याद करते हुए गिल ने कहा कि शतक बनाने के बाद उसे एक विशाल स्कोर में तब्दील करना ही मैच का रुख बदलता है। जो देवदत्त पडिक्कल ने कर के दिखाया।
 

WTC फाइनल ही भारत का असली लक्ष्य

 

 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्व पर जोर देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि टेस्ट मैच जीतना कभी भी आसान नहीं होता और गाले जैसे मैदान पर जीत हासिल करना बेहद सुखद अहसास है। उन्होंने साफ किया कि WTC की ट्रॉफी जीतना ही भारतीय टीम का मुख्य और अंतिम लक्ष्य है, जिसके लिए पूरी टीम एकजुट होकर मेहनत कर रही है। इस जीत के साथ ही भारत ने WTC अंक तालिका में अपना पॉइंट्स परसेंटेज भी सुधार लिया है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है,…

    Continue reading
    ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू